[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर विवि में कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट

विवि में कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट

0
विवि में कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट

मुजफ्फरपुर . बीआरएबीयू में नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2022 का आयोजन किया जाएगा. विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. पीएचडी एडमिशन टेस्ट में 2863 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इतिहास में सबसे अधिक 297 व हिंदी में 242 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं. इस दिशा में परीक्षा विभाग की ओर से तैयारी चल रही है. कुलपति प्राे.दिनेश चंद्र राय ने कहा कि विवि में शाेध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर स्तर पर निगरानी शुरू कर दी गयी है. उन्हाेंने स्पष्ट कहा है कि पीएचडी एडमिशन टेस्ट पूरी तरह कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न होगा. केंद्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से सख्ती की जाएगी. सीसीटीवी से लेकर जैमर तक इंस्टॉल किये जाएंगे. कहा कि इस पैट के बाद जून में 2023 के पैट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. सत्र 2021 के अभ्यर्थी कई महीने से पैट के आयोजन के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसका सत्र दो वर्ष विलंब से चल रहा है. 2023 के बाद नहीं होगा पीएचडी एडमिशन टेस्ट विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट को 2024 से आयोजित नहीं करने का आदेश दिया है. आयोग ने कहा है कि अब राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) से ही पीएचडी के लिए विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया जाएगा. ऐसे में इस लिहाज से विवि के लिए यह आखिरी परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel