गोबरसही व ब्रह्मपुरा गुमटी पर राहगीरों को रेलवे ने किया जागरूक
शहर के गोबरसही व ब्रह्मपुरा गुमटी पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 6, 2024 9:21 PM
मुजफ्फरपुर. शहर के गोबरसही व ब्रह्मपुरा गुमटी पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर मनाेज कुमार ने राहगीरों को पंपलेट देकर सावधानी के बारे में जानकारी दी. बंद फाटक को नीचे से या अगल-बगल से पार ना करें, यह जानलेवा साबित हो सकता है. फाटक खुलने का इंतजार करें, और खुले हुए फाटक से ही पटरी पार करें, इस बारे में लोगों को जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान के दौरान स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के साथ रेलवे के स्टाफ उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
