सहबाजपुर में पेड़ गिरा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, तीन हुए जख्मी
बारिश व तेज बारिश से शाम में पीपल का पेड़ गिरा
By Prabhat Khabar News Desk |
August 14, 2024 8:29 PM
...
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश व हवा के चलते विशाल पीपल का पेड़ गिर गया. इस हादसे में तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां पेड़ गिरा वहां तीन फूस की दुकान टूट गयी.यहां बैठे तीन लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से एसकेएमसीएच व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था. जड़ें भी कमजोर पड़ गयीं थीं. बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा इसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
