[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur News : सिलौत में ट्रैक पर रखा पत्थर, गुजरी इंटरसिटी, तेज आवाज से दहशत में यात्री

Muzaffarpur News : सिलौत में ट्रैक पर रखा पत्थर, गुजरी इंटरसिटी, तेज आवाज से दहशत में यात्री

0
Muzaffarpur News : सिलौत में ट्रैक पर रखा पत्थर, गुजरी इंटरसिटी, तेज आवाज से दहशत में यात्री
सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News : वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गाड़ी संख्या-13212 सोमवार की सुबह सिलौत स्टेशन से गुजर रही थी. अचानक तेज आवाज से यात्री दहशत में आ गये. घबरा कर कई यात्री कोच के गेट तक पहुंच गये. बाहर में पत्थर के टुकड़े बिखर कर उड़ रहे थे. वहीं धूल का गुबार दिख रहा था.

सोशल मीडिया एक्स के पेज से एक यूजर ने ईसीआर हाजीपुर, डीआरएम सोनपुर व रेल मदद को टैग करते हुए यह पूरी सूचना दी. साथ ही धूल के गुबार का एक वीडियो भी अधिकारियों को टैग कर दिया. बताया कि सुबह 8.44 बजे गाड़ी जब सिलौत स्टेशन से गुजर रही थी, तो 200 मीटर में पत्थर रखा हुआ था.

Muzaffarpur News : रेलवे सुरक्षा बल या रेल मदद का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 139

ट्रेन रूकी नहीं और तेज आवाज होने लगी. सफर कर रहे सभी यात्री घबरा गये. समस्तीपुर पहुंचने के बाद यात्री शांत हुए. मामले में तत्काल रेलवे सेवा की ओर से संज्ञान लिया गया. वहीं आरपीएफ ईस्ट सेंट्रल की ओर से शिकायत नंबर दर्ज करते हुए आरपीएफ सोनपुर मंडल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

ऐसे मामले में मुकदमा चलाने की कार्रवाई रेलवे पटरियों के साथ आपराधिक छेड़छाड़ कर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में लगातार गिरफ्तारी हो रही है. रेलवे पटरियों पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रख कर वीडियो बनाने का मामला हाल में सामने आया था.

मामले में आरपीएफ के सीनियर पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि रेल सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ संकल्प और सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ सामना किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर की ताज़ा खबरें : click here

ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा. साथ ही ऐसी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल या रेल मदद को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से देने के लिये जागरूक किया.

Also Read : Muzaffarpur News : बिंदा लाल गुप्ता आत्मदाह मामले में आरोपी नंदलाल राम के अग्रिम जमानत पर सुनवाई .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel