प्रतिनिधि, मोतीपुर मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के मोतीपुर रेलवे स्टेशन के समीप लाइन संख्या एक पर ट्रेन से उतरने के दौरान 50 वर्षीय एक यात्री गिरकर जख्मी हो गया़ जख्मी की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बजरमुरिया गांव निवासी लखिन्द्र राय के रूप की गयी है. बताया जाता है कि लखिन्द्र राय बेतिया से घर आने के दौरान सोमवार की सुबह मोतीपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहे थे. इसी बीच पीछे से किसी अन्य यात्री ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे लाइन संख्या एक पर गिर गये. तबतक ट्रेन आगे बढ़ने लगी. इस घटना में लखिन्द्र राय का बायां पैर कट गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को चिकित्सा के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.