[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों से दहशत, चार दिन में तीसरी घटना

शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों से दहशत, चार दिन में तीसरी घटना

0
शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों से दहशत, चार दिन में तीसरी घटना

हेडिंग ::::::: मिठनपुरा में स्कूल परिचारिका से झपटी सोने की चेन

: मिठनपुरा के चकबासू डॉ. एके दास के क्लिनिक के समीप की घटना

: बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया वारदात को दिया अंजाम

: सीसीटीवी में बाइक सवार दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद

: तीनों चेन छिनतई की घटना में एक ही गिरोह का होने का शक

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर में चेन स्नेचरों का आतंक बढ़ गया है. चार दिनों के अंदर तीसरी चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर पुलिस को बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने खुली चुनौती दी है. नया मामला मिठनपुरा थाना के चाकबासू स्थित डॉ. एके दास के क्लिनिक के समीप की है. जहां, शुक्रवार की सुबह 9: 20 बजे बाइक सवार दो अपराधियों चैपमैन स्कूल की परिचारिका निलू कुमारी जायसवाल के गले से सोने की चेन झपट ली. वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश पीएंडटी चौक की ओर फरार हो गया. घटना के समय पीड़िता चाकबासू स्थित किराये के मकान से पैदल चैपमैन स्कूल जा रही थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा थानेदार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अपराधियों का सुराग लगाने के लिए एक चैपमैन स्कूल से लेकर पीएंडटी चौक तक एक दर्जन से अधिक दुकानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसमें पल्सर बाइक सवार दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद मिली है. अपराधियों का जो हुलिया मिला है, इससे आशंका जतायी जा रही है कि तीनों घटना में एक ही गिरोह की संलिप्तता सामने आयी है. निलू कुमारी जायसवाल ने पुलिस को दिए जानकारी में बताया है कि वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन की रहने वाली है. वह वर्तमान में चकबासू में किराये के मकान में रहती है. वह चैपमैन स्कूल में परिचारिका है. रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह वह घर से स्कूल पैदल जा रही थी. डॉ. एके दास की क्लिनिक के समीप जब वह पहुंची कि पीछे से बाइक सवार दो अपराधी आया और उनके गले से सोने की चेन झपट लिया. जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये के आसपास रही होगी. वह शोर मचाते हुए अपराधियों के पीछे कुछ दूर तक दौड़ी लेकिन, बदमाश फरार हो गए.

सीसीटीवी में अपराधियों का हुलिया कैद, फिर भी नहीं मिल रहा सुराग

चेन स्नेचिंग की तीनों घटना में सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर कैद है. लेकिन, पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा है. कोई कोढा गिरोह तो कोई समस्तीपुर तो कोई वैशाली का गिरोह बता रहा है. आशंका यह भी जतायी जा रही है कि कोढ़ा गिरोह के शातिर शहर से सटे इलाके में किराये पर कमरा लेकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा है.

सिटी एसपी ने एसआइटी का किया गठन

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने शहर में बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटना को लेकर एसआइटी का गठन किया है. इसमें सभी थाने के एक- एक पदाधिकारियों को शामिल किया है. एसआइटी को सिटी एसपी खुद लीड करेंगे. हाल में सदर, नगर, काजीमोहम्मदपुर व मिठनपुरा में हुई चेन स्नेचिंग की घटना की जांच करेंगे . अपराधी किस रास्ते से आते हैं, और स्नेचिंग करके किधर भागते हैं, पूरे नेटवर्क को खंगालने को कहा है.

हाल में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाएं

: जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने एक एयरफोर्स जवान की पत्नी से चेन छीनने की, इस दौरान पैर में गोली मार दिया.

: खुदीराम बोस कचहरी गेट के पास सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली.

: कलमबाग चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक डॉक्टर की पत्नी से चेन छीन ली.

: मिठनपुरा में एक महिला के सिर पर पिस्तौल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया गया और उसकी चेन छीन ली गई.

: अघोरिया बाजार में महिला शिक्षिका के गले से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली सदर थाना के रामयदायलु में बाजार से लौट रही महिला के गले से अपराधियों ने सोने की चेन छीन लिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel