[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर लोडेड पिस्तौल के साथ लूट की साजिश रचते कुख्यात गिरफ्तार

लोडेड पिस्तौल के साथ लूट की साजिश रचते कुख्यात गिरफ्तार

0
लोडेड पिस्तौल के साथ लूट की साजिश रचते कुख्यात गिरफ्तार

जिले के कांटी समेत कई थानाें में कुख्यात पर लूट के मामले हैं दर्ज साथियों के साथ सीएसपी लूट की साजिश रच रहा था कुख्यात पुलिस को देखते ही कुख्यात का साथी हो गया फरार प्रतिनिधि, सकरा पुलिस ने पूसा-मुजफ्फरपुर सड़क पर घेराबंदी कर महमदपुर कोठी चौक के निकट से बाइक सवार कुख्यात मो नसीम को गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्तौल, एक गोली एवं बाइक बरामद की है. वहीं कुख्यात का साथी पुलिस को देखते ही फरार हो गया. गिरफ्तार नसीम पियर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का निवासी है. थानाध्यक्ष राजू पाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया कि गिरफ्तार कुख्यात पर जिले के कई थानाें में लूट के मामले दर्ज हैं. उसने कुछ माह पूर्व सकरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर फायरिंग कर बाइक लूट ली थी, जिसमें उस पर केस दर्ज किया गया था. वहीं कांटी थाना क्षेत्र के पीएनबी से रुपये लूट के दौरान गार्ड से हथियार छीनने के मामले में कांटी थाना में भी उस पर केस दर्ज है. पुलिस के अनुसार, नसीम अपने साथियों के साथ पूसा-मुजफ्फरपुर सड़क पर हथियार के साथ सीएसपी लूट की साजिश रच रहा था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel