[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur Weather News: जिले में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Muzaffarpur Weather News: जिले में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

0
Muzaffarpur Weather News: जिले में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
वर्षा

Muzaffarpur Weather News: मुजफ्फरपुर जिले में 8 मई को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बीते बुधवार की रात आई भीषण आंधी और बारिश के बाद से वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से काफी राहत मिली है. दूसरी तरफ, मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आज शहर में कई महत्वपूर्ण सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है.

मौसम का हाल: धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में 8 मई को एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. उत्तर-मध्य बिहार के इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बिजली चमकने की भी प्रबल आशंका है. मौसम विभाग ने आम जनमानस के लिए स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों या घरों के भीतर ही रहें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कम से कम करें.

मुजफ्फरपुर शहर में आज (8 मई) के प्रमुख कार्यक्रम

मौसम के अलावा, अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो शहर में होने वाले इन प्रमुख आयोजनों पर भी नजर डाल लें:

मदर्स डे सेलिब्रेशन: मारवाड़ी युवा मंच की संस्कृति शाखा की ओर से मदर्स डे का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे मिठनपुरा स्थित वृंदावन वृद्धाश्रम में होगा.

आम जनता से साक्षात्कार: जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा आज आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा. जन सुनवाई का यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा.

झंडोत्तोलन (रेड क्रॉस दिवस): विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे से रेडक्रॉस भवन में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel