[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: ट्रिपल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बच्चों का हत्यारा

Muzaffarpur: ट्रिपल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बच्चों का हत्यारा

0
Muzaffarpur: ट्रिपल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बच्चों का हत्यारा
हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या का आरोप जिस पति ने जमीन विवाद पर लगाया था, वही इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी निकला.

5 दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला

गौरतलब है कि 28 अप्रैल 2026 को गांव में महिला और उसके दो बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे. उस समय मृतका के पति संतोष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया था कि जमीन विवाद के कारण उसके परिवार की हत्या की गई है.

साक्ष्यों के आधार पर खुली साजिश की परत

हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान कई तथ्य संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की.

मास्टरमाइंड खुद पति

पूछताछ में पूरे घटनाक्रम की परत दर परत खुलती चली गई और अंततः यह सामने आया कि इस तिहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड खुद पति संतोष कुमार ही है. उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी.

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel