रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर. कल 3 घंटे लेट चलेगी सप्तक्रांति, गरीबरथ भी प्रभावित

Muzaffarpur Train News: बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण मुजफ्फरपुर से चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे और गरीबरथ एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से चलेगी. कई पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेंगी.

By Aaruni Thakur | July 2, 2026 9:19 PM

Muzaffarpur Train News: बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का असर गुरुवार को भी रेल परिचालन पर रहेगा. मुजफ्फरपुर जंक्शन से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें देरी से रवाना होंगी, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

कितनी देर से चलेगी कौन-सी ट्रेन?

रेलवे के अनुसार गुरुवार को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से रवाना होगी.

वहीं 3 जुलाई को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

गोरखपुर से चलने वाली 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी.

यह ट्रेन नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.

ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

दोहरीकरण कार्य के कारण यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

रद्द रहने वाली ट्रेनें:

ट्रेन संख्याट्रेनस्थिति
63342नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर पैसेंजर3 जुलाई तक रद्द
63309मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज पैसेंजर3 जुलाई तक रद्द
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर. कल 3 घंटे लेट चलेगी सप्तक्रांति, गरीबरथ भी प्रभावित 2

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके. दोहरीकरण कार्य पूरा होने तक कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में