[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: करजा चौक पर चोरों ने एसबीआई की एटीएम को बनाया निशाना, हजारों गायब

Muzaffarpur: करजा चौक पर चोरों ने एसबीआई की एटीएम को बनाया निशाना, हजारों गायब

0
Muzaffarpur: करजा चौक पर चोरों ने एसबीआई की  एटीएम को बनाया निशाना, हजारों गायब

Muzaffarpur: मड़वन (मुजफ्फरपुर). करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एसबीआइ की एटीएम काटकर अज्ञात चोर रुपये सहित बॉक्स ले भागे. इस दौरान एटीएम में 27 हजार 600 रुपये थे. इस संबंध में कंपनी के स्थानीय लीगल एडवाइजर श्याम सुंदर कुमार ने करजा थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर 27 हजार 600 रुपये की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात दुकानदारों द्वारा चौक की रखवाली के लिए रखे गये चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि एटीएम में आग लगी हुई है. इसके बाद पहुंचे पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. लोगों ने बताया कि संभवत गैस कटर से एटीएम मशीन काटने के क्रम में एटीएम में आग लग गयी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रोफेशनल चोर गिरोह को पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार

गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर कैश चोरी करने वाले प्रोफेशनल चोर गिरोह को को पुलिस पिछले एक साल में गिरफ्तार नहीं कर सकी है. 2023 में यह प्रोफेशनल चोर गिरोह ने सदर व अहियापुर में एटीएम को काट कर दो बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. जिला पुलिस की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में एटीएम काटकर हुई कैश चोरी की घटना को देखा तो एक ही पैटर्न पर सभी जगह चोरी की वारदात हुई थी. इसके बाद यह प्रोफेशनल चोर गिरोह हरियाणा व राजस्थान के बॉर्डर पर स्थित एक शहर का बताया गया. गिरोह के बारे में जिला पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह प्रोफेशनल चोर गिरोह कंटेनर में चार पहिया वाहन लोड करके चलता है. एक शहर में सुनसान इलाके में टारगेट फिक्स करता है. फिर, एटीएम में मास्क व कैप लगाकर आता है.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

सीसीटीवी कैमरा ने खोला राज

सीसीटीवी कैमरा पर ब्लैक स्प्रे करके फिर गैस कटर से काट कर कैश चोरी करके फरार हो जाते हैं. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया था कि विशेष टीम उनके लोकेशन को ट्रेस कर रही है. जल्द ही उनके लोकेशन को ट्रेस कर रही है. सुराग मिलते ही टीम उनतर पहुंच जाएगी. पिछली साल हुई वारदात का खुलासा नहीं हुआ अब करजा थाना क्षेत्र में भी एटीएम को निशाना बनाया गया है. हालांकि, इस घटना में मोटी रकम चोरी नहीं हो पाई है. अब जिला पुलिस की विशेष टीम यह जांच करेगी कि इस घटना में भी वहीं, प्रोफेशनल चोर गिरोह है. या लोकल अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel