[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: STF और जिला पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकद बरामद

मुजफ्फरपुर: STF और जिला पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकद बरामद

0
मुजफ्फरपुर: STF और जिला पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकद बरामद
STF का बड़ा एक्शन: दो मोस्ट वांटेड समेत पांच शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे (AI PHOTO)

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur STF Raid: बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस मुख्यालय की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच शातिर अपराधियों को दबोच लिया है. पकड़े गए अपराधियों में दो ऐसे कुख्यात वांछित आरोपी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी बिहार एसटीएफ के द्वारा जारी की गई है.

अलग-अलग थानों की पुलिस ने बिछाया जाल, दो वांटेड दबोचे गए

एसटीएफ की विशेष टीम और मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साहेबगंज थाना कांड संख्या 321/21 (दिनांक 07.05.2021, धारा 392 भा.द.वि.) के मुख्य वांछित अभियुक्त विकास कुमार को देवरिया थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. विकास कुमार साहेबगंज के शिवनगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ साहेबगंज एवं करजा थाना में लूटपाट सहित तीन संगीन मामले दर्ज हैं. उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल और 6,200 रुपये नकद बरामद किए हैं.वहीं, दूसरी बड़ी कारवाई में साहेबगंज थाना कांड संख्या 287/23 के वांछित अभियुक्त आकाश कुमार को मोतीपुर के साहेबगंज मोड़ के पास से धर-दबोचा गया. आकाश कुमार माधोपुर हजारी का निवासी है और उस पर लूट, डकैती तथा आर्म्स एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

पानापुर में हथियारों के जखीरे के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

तीसरी बड़ी कार्रवाई जिले के पानापुर क्षेत्र में हुई. एसटीएफ की विशेष टीम ने पानापुर (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेश कुमार राय (ग्राम- बोरिया उत्तरी, मोतीपुर), मुकेश राम (ग्राम- बोरिया पिपरा, मोतीपुर) और दीपक कुमार (ग्राम- छोटा सिदुआरी, मोतीपुर) के रूप में की गई है.

​सोने का लॉकेट और पिस्टल बरामद

पुलिस ने पानापुर से गिरफ्तार इन तीनों अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है. इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, चार स्मार्टफोन, एक मोटरसाइकिल, 1,600 रुपये नकद राशि, एक आधार कार्ड और एक सोने जैसा दिखने वाला हनुमानी लॉकेट बरामद हुआ है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में पानापुर (मीनापुर) थाने में नया मामला दर्ज कर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसटीएफ की टीम गिरफ्तार सभी अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके. इस बड़ी कामयाबी से इलाके के व्यापारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel