मुजफ्फरपुर: बिहार STF का बड़ा एक्शन, 15 साल से फरार डकैत गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर में 15 साल से फरार चल रहे डकैती के आरोपी किशन सहनी उर्फ कृष्णदेव सहनी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पढ़ें पूरी खबर...

By Sarfaraz Ahmad | May 19, 2026 4:16 PM

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. विशेष टीम ने 15 साल से फरार चल रहे कुख्यात डकैत किशन सहनी उर्फ कृष्णदेव सहनी को गिरफ्तार कर लिया है.

2011 के डकैती कांड में था फरार

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मीनापुर थाना में 26 सितंबर 2011 को डकैती का मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

आरोपी की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव निवासी किशन सहनी उर्फ कृष्णदेव सहनी के रूप में हुई है.

बनघारा बाजार से हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा बाजार में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

बिहार एसटीएफ के अनुसार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई.

पूछताछ के बाद मीनापुर पुलिस को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने आरोपी से पूछताछ की. इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए मीनापुर थाना की पुलिस को सौंप दिया गया.

पुलिस के अनुसार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है.