[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: एसकेएमसीएच में मारपीट के बाद सभी ट्रॉली मैन हटाए गए, सुरक्षा एजेंसी को फटकार

Muzaffarpur: एसकेएमसीएच में मारपीट के बाद सभी ट्रॉली मैन हटाए गए, सुरक्षा एजेंसी को फटकार

0
Muzaffarpur: एसकेएमसीएच में मारपीट के बाद सभी ट्रॉली मैन हटाए गए, सुरक्षा एजेंसी को फटकार
एसकेएमसीएच

Muzaffarpur SKMCH News: श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी में मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. बुधवार को सभी आरोपित ट्रॉली मैन को सेवा से हटा दिया गया.

अधीक्षक ने दिए तत्काल हटाने के निर्देश

अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने सुरक्षा एजेंसी को तत्काल प्रभाव से संबंधित कर्मियों को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सुरक्षा एजेंसी से यह शपथ पत्र मांगा गया है कि हटाए गए कर्मियों को दोबारा काम पर नहीं रखा जाएगा.

मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. अधीक्षक ने बताया कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं.

नर्सों की मांग पर महिला गार्ड तैनात करने का फैसला

इधर, इस विवाद के बाद नर्सों ने भी अपना पक्ष रखा है. उनका आरोप है कि मरीज की एक महिला परिजन ने उनके साथ अभद्रता की और काटकर जख्मी कर दिया. इसके बाद नर्सों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए महिला सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की.

अधीक्षक ने नर्सों की मांग स्वीकार करते हुए इमरजेंसी वार्ड और उसके आसपास तत्काल महिला सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्देश दिया है. साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

रिपोर्ट: कुमार दीपू

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel