[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर SKMCH Muzaffarpur OPD Roster: एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल का ओपीडी रोस्टर जारी, देखें डॉक्टरों की लिस्ट

SKMCH Muzaffarpur OPD Roster: एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल का ओपीडी रोस्टर जारी, देखें डॉक्टरों की लिस्ट

0
SKMCH Muzaffarpur OPD Roster: एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल का ओपीडी रोस्टर जारी, देखें डॉक्टरों की लिस्ट
SKMCH मुजफ्फरपुर

SKMCH Muzaffarpur OPD Roster: जिले सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाह्य रोगी विभाग (OPD) का ताजा ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. इस नए शेड्यूल के तहत श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) और सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर दोनों ही बड़े चिकित्सा केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. अगर आप आज या आने वाले दिनों में अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने संबंधित विभाग के डॉक्टरों की यह पूरी लिस्ट जरूर देख लें ताकि अस्पताल में किसी तरह की परेशानी या भ्रम की स्थिति न हो.

1. एसकेएमसीएच (SKMCH) ओपीडी शेड्यूल

एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं सुबह 9:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक लगातार संचालित होंगी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार अलग-अलग विभागों में निम्नलिखित सीनियर डॉक्टरों और उनकी यूनिट को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • मेडिसिन विभाग: मरीजों की सामान्य व गंभीर बीमारियों की जांच के लिए यूनिट डॉ. विजय को तैनात किया गया है.
  • सर्जरी विभाग: किसी भी तरह के सर्जिकल परामर्श और घाव आदि की जांच के लिए यूनिट डॉ. अवध कुमार मुस्तैद रहेंगे.
  • हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग: टूटी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के इलाज का जिम्मा यूनिट डॉ. राकेश कुमार के पास रहेगा.
  • नेत्र विभाग: आंखों की समस्याओं और विजन टेस्टिंग के लिए यूनिट डॉ. निशांत कुमार ओपीडी में बैठेंगे.
  • ईएनटी (नाक-कान-गला) विभाग: कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों के लिए यूनिट डॉ. जयराम प्रसाद मरीजों को देखेंगे.

2. सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर (दो पालियों में मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर)

सदर अस्पताल में मरीजों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुबह और शाम की पाली के लिए डॉक्टरों की अलग-अलग शिफ्ट तय की गई है:

सुबह की पाली (मॉर्निंग ओपीडी – सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक):

  • ओर्थो (हड्डी रोग): डॉ. पी. एच. वर्मा
  • सर्जरी विभाग: डॉ. प्रभात कुमार
  • मेंटल (मनोरोग): डॉ. गौरव कुमार
  • मेडिसिन विभाग: डॉ. कुमार सालीन, डॉ. कुमोद कुमार, डॉ. जे. प्रकाश
  • आई (नेत्र रोग): डॉ. एन. डी. साहु
  • ओटी-आई (आंख ऑपरेशन): डॉ. वैदेही कुमारी
  • इएनटी (नाक-कान-गला): डॉ. अभिजीत
  • डेंटल (दंत रोग): डॉ. अवनीति
  • महिला रोग विभाग: डॉ. रश्मि रेखा
  • आयुष विभाग: डॉ. प्रमोद कुमार

शाम की पाली (इवनिंग ओपीडी – शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक):

  • ओर्थो (हड्डी रोग): डॉ. आर. एस. पंडित
  • सर्जरी विभाग: डॉ. एस. के. चौधरी
  • मेंटल (मनोरोग): डॉ. नेहा भारती
  • मेडिसिन विभाग: डॉ. जे. रिजवी
  • आई (नेत्र रोग): डॉ. प्रीति कुमारी
  • इएनटी (नाक-कान-गला): डॉ. जय प्रकाश
  • डेंटल (दंत रोग): डॉ. जय प्रकाश महतो
  • महिला रोग विभाग: डॉ. सुप्रिया
  • आयुष विभाग: डॉ. प्रमोद कुमार

मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश:

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ओपीडी काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से बचने के लिए मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन पुर्जा बनवा लेने की सलाह दी गई है. इसके अलावा पुराने मरीज परामर्श के समय अपने साथ पिछला प्रिस्क्रिप्शन और जरूरी जांच रिपोर्ट लाना न भूलें, ताकि डॉक्टरों को केस समझने में आसानी हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel