[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेगा जिला शिक्षक संघ, वेतन निर्धारण और भत्ता को लेकर शिक्षकों का अल्टीमेटम

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेगा जिला शिक्षक संघ, वेतन निर्धारण और भत्ता को लेकर शिक्षकों का अल्टीमेटम

0
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेगा जिला शिक्षक संघ, वेतन निर्धारण और भत्ता को लेकर शिक्षकों का अल्टीमेटम
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Muzaffarpur Education News: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अभय कुमार निर्भय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई. संघ ने स्पष्ट कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: शिक्षा सेवकों पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवास भत्ता, वेतन निर्धारण और प्रोन्नति की उठाई मांग

बैठक में नगर निकाय क्षेत्र के शिक्षकों को परिवर्द्धित आवास भत्ता देने, सक्षमता परीक्षा (तृतीय एवं चतुर्थ) उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों का वेतन संरक्षण करते हुए वेतन निर्धारण करने तथा प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की पूर्व सेवा का बकाया भुगतान करने की मांग उठाई गई.

इसके अलावा नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति के बाद स्नातक कोटि में फिक्सेशन और भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई.

लंबित भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

संघ ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों के साथ मोतीपुर प्रखंड की कैंसर पीड़ित शिक्षिका कमरस्सुर खानम के लंबे समय से लंबित चिकित्सा अवकाश और बकाया वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा.

प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन मांगों को प्रमुखता से उठाया. वहीं जिलाध्यक्ष अभय कुमार निर्भय ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रखंडों में संघ विस्तार की घोषणा की.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संरक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह, रामेश्वर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण नंदन झा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सुमन, रामनरेश ठाकुर, हेमंत कुमार, उप प्रधान सचिव अखिलेश कुमार पाठक, सचिव खुर्शीद आलम, अजय कुमार मिश्रा, कार्यालय सचिव भुवनेश्वर मिश्र, अंकेक्षक चंद्र मोहन सिंह और मीडिया प्रभारी इंद्र भूषण सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बिहार में 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा निरानी ग्रुप, रीगा चीनी मिल समेत कई परियोजनाओं पर चर्चा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel