[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी में हंगामा, महिला तस्कर और उत्पाद विभाग के बीच झड़प

शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी में हंगामा, महिला तस्कर और उत्पाद विभाग के बीच झड़प

0
शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी में हंगामा, महिला तस्कर और उत्पाद विभाग के बीच झड़प
अहियापुर के भीखनपुर में शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी के दौरान कार्रवाई करती उत्पाद विभाग की टीम

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर वार्ड संख्या-7 में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के साथ एक महिला द्वारा हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि विरोध और हंगामे के बावजूद उत्पाद विभाग की टीम ने महिला को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसका पति मौके से फरार हो गया.

पति लाता था खेप, पत्नी संभालती थी बिक्री का नेटवर्क

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि भीखनपुर निवासी रितेश कुमार और उसकी पत्नी पूजा कुमारी मिलकर अवैध शराब की बिक्री का कारोबार चला रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. जांच में सामने आया कि रितेश कुमार शराब की खेप लाने का काम करता था, जबकि पूजा कुमारी स्थानीय स्तर पर बिक्री और नेटवर्क का संचालन करती थी.

हिरासत में लेने के दौरान हुआ हंगामा

छापेमारी के दौरान टीम ने जब पूजा कुमारी के घर के पास से विदेशी शराब बरामद की और उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया, तो उसने विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि महिला ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उत्पाद विभाग के कर्मियों और एक होमगार्ड जवान के साथ हाथापाई की.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हंगामे और नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला अधिकारियों और जवानों से उलझती दिखाई दे रही है.

महिला जेल भेजी गई, पति की तलाश जारी

उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. विधिवत जब्ती सूची तैयार कर शराब जब्त कर ली गई. पूछताछ के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपी रितेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel