[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब, मनियारी पुलिस ने तस्कर को दबोचा

किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब, मनियारी पुलिस ने तस्कर को दबोचा

0
किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब, मनियारी पुलिस ने तस्कर को दबोचा
AI जेनरेटेड फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के किनारू गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी स्थानीय दुकानदार बताया जा रहा है, जो किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से शराब की बिक्री कर रहा था.

पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. सूचना की पुष्टि होने के बाद मनियारी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी की.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

छापेमारी में शराब बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से अवैध शराब बरामद की और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है.

थानेदार ने क्या कहा?

मनियारी थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel