[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: नारायणपुर अनंत-सिलौत  रेलखंड पर टूटी पटरी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा

मुजफ्फरपुर: नारायणपुर अनंत-सिलौत  रेलखंड पर टूटी पटरी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा

मुजफ्फरपुर: नारायणपुर अनंत-सिलौत  रेलखंड पर टूटी पटरी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा
प्रतिकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर रविवार की दोपहर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. नारायणपुर अनंत और सिलौत स्टेशनों के बीच अप लाइन की रेल पटरी अचानक क्रैक होकर टूट गई. हालांकि, रेल प्रशासन और लोको पायलट की सूझबूझ व तत्परता से समय रहते खतरे को भांप लिया गया, जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई. पटरी टूटने (लाइन फ्रैक्चर) की इस घटना के बाद इस व्यस्त रेलखंड पर करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा.

लोको पायलट की सतर्कता से रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर करीब 1:26 बजे अप लाइन से गुजर रही एक ट्रेन के लोको पायलट को पटरी क्रैक होने का आभास हुआ, जिसकी सूचना उसने तुरंत कंट्रोल को दी. दोपहर के करीब डेढ़ बजे जैसे ही यह खबर मिली, रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और इस रूट पर आ रही ट्रेनों को जहां-तहां स्टेशनों पर ही रोक दिया. इसके तहत एक अप मालगाड़ी को सिलौत स्टेशन पर डिटेन किया गया, वहीं गाड़ी संख्या 09152 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन को सीहो स्टेशन पर रोक दिया गया.

युद्धस्तर पर मरम्मत के बाद दोपहर 2 बजे परिचालन शुरू

सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई मुजफ्फरपुर की तकनीकी टीम और नारायणपुर अनंत आरपीएफ के जवान दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. रेल कर्मियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए टूटी हुई पटरी की मरम्मत शुरू की. रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोपहर 2 बजे ट्रैक को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया, जिसके बाद रुकी हुई ट्रेनों को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया.

तापमान में भारी उतार-चढ़ाव माना जा रहा मुख्य कारण

रेलवे विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों हो रहे भारी टेंपरेचर वेरिएशन (तापमान में उतार-चढ़ाव) के कारण लाइन फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. रेल अधिकारियों ने बताया कि रेल कर्मियों की मुस्तैदी के कारण समय रहते ट्रैक दुरुस्त कर लिया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel