[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur News: गुरुजी की विदाई पर रो पड़े नन्हे-मुन्ने बच्चे, शिक्षक देव नारायण साह ने स्कूल को दान कीं ज्ञानवर्धक पुस्तकें

Muzaffarpur News: गुरुजी की विदाई पर रो पड़े नन्हे-मुन्ने बच्चे, शिक्षक देव नारायण साह ने स्कूल को दान कीं ज्ञानवर्धक पुस्तकें

0
Muzaffarpur News: गुरुजी की विदाई पर रो पड़े नन्हे-मुन्ने बच्चे, शिक्षक देव नारायण साह ने स्कूल को दान कीं ज्ञानवर्धक पुस्तकें
गुरुजी की विदाई पर रो पड़े नन्हे-मुन्ने बच्चे, शिक्षक देव नारायण साह ने स्कूल को दान कीं ज्ञानवर्धक पुस्तकें

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट…..

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूबधीया नथन में शनिवार को एक बेहद भावुक नजारा देखने को मिला . विद्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सहायक शिक्षक देव नारायण साह के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया . इस दौरान पूरा माहौल आंसुओं और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा . अपनी विदाई से भावुक हुए शिक्षक देवनारायण साह ने रुंधे कंठ से कहा कि आज मैं सेवामुक्त जरूर हो रहा हूँ, लेकिन बच्चों के भविष्य को संवारने का मेरा शिक्षक-धर्म कभी सेवानिवृत्त नहीं होगा .

जब बच्चों ने छुए पैर तो छलक उठीं आंखें, जाते-जाते दे गए ज्ञान का उपहार

विदाई के इस आत्मीय क्षण में जब स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने नम आंखों से अपने प्रिय गुरुजी के पैर छुए, तो वहां उपस्थित हर शख्स भावुक हो गया . शिक्षक देव नारायण साह ने जाते-जाते भी बच्चों के प्रति अपने अनन्य प्रेम का परिचय दिया और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी ओर से कई ज्ञानवर्धक पुस्तकें दान कीं . उनकी यह अनूठी पहल इस बात का प्रमाण दे गई कि एक सच्चा शिक्षक ताउम्र समाज का मार्गदर्शक बना रहता है .

जीवनी और समर्पित कार्यकाल की वक्ताओं ने की सराहना, दी विदाई

इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अकरम ने की . कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सतीश कुमार समेत दर्जनों प्रबुद्ध शिक्षाविदों ने देव नारायण साह के अनुशासित, समर्पित और बेदाग सेवाकाल की जमकर सराहना की . मंच का सफल संचालन शिक्षक सहेश कुमार ने किया, जबकि समारोह के समापन पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया . इस विदाई बेला पर भारी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel