[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी, सड़क से लेकर सरकारी भवन तक होंगे नए निर्माण

मुजफ्फरपुर में इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी, सड़क से लेकर सरकारी भवन तक होंगे नए निर्माण

0
मुजफ्फरपुर में इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी, सड़क से लेकर सरकारी भवन तक होंगे नए निर्माण
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यों की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. DM ने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि इनका सीधा लाभ जनता को मिल सके. इन योजनाओं में सड़क, पुल-पुलिया, आडिटोरियम, पंचायत भवन, और खेल मैदान निर्माण जैसी कई प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं.

कलेक्ट्रेट परिसर में बहुउद्देशीय कार्यालय भवन का निर्माण

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कलेक्ट्रेट कैंपस में बहुउद्देशीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है. इस परियोजना के तहत 11 करोड़ 79 लाख 32 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है. नई बहुउद्देशीय बिल्डिंग जी प्लस फोर होगी, जिसमें भूतल पर पार्किंग, पहली मंजिल पर मीटिंग हॉल, और दूसरी, तीसरी तथा चौथी मंजिल पर ऑफिस सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. इस भवन में इंटरनल वायरिंग, लिफ्ट, और फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी.

सड़क चौड़ीकरण परियोजना की मंजूरी

इसके अलावा, जिला अंतर्गत कांटी-रघई घाट-मीनापुर-शिवहर पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इस सड़क के चौड़ीकरण से ना केवल ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा, बल्कि मुजफ्फरपुर को शिवहर और सीतामढ़ी जिले से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा. इस परियोजना के तहत आरसीडी वन के तहत 74.18 करोड़ रुपये की लागत से 9.70 किमी सड़क और आरसीडी टू के तहत 52.56 करोड़ रुपये की लागत से 9.375 किमी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा कार्य, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

इस परियोजना के लिए भू अर्जन की आवश्यकता नहीं है, और डीएम ने संबंधित अधिकारियों को डीपीआर पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. ताकि इन कार्यों की शुरुआत जल्द से जल्द की जा सके और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके.

निविदा प्रक्रिया और तकनीकी स्वीकृति का काम जल्द पूरा होगा

डीएम ने कहा कि दोनों परियोजनाओं का कार्य प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना अत्यंत आवश्यक है. कार्यों की शुरुआत के बाद, मुजफ्फरपुर जिले में इन बड़े बदलावों से जीवन में सुधार और विकास की गति तेज़ होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel