[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: एलएस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की साइकिल रैली, स्वास्थ्य और प्रकृति बचाने का दिया संदेश

मुजफ्फरपुर: एलएस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की साइकिल रैली, स्वास्थ्य और प्रकृति बचाने का दिया संदेश

मुजफ्फरपुर: एलएस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की साइकिल रैली, स्वास्थ्य और प्रकृति बचाने का दिया संदेश
एलएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: प्रतिष्ठित लंगट सिंह (एलएस) कॉलेज में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को एक भव्य साइकिल रैली निकाली गयी.इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन 32 बिहार बटालियन एनसीसी, टू बिहार बटालियन एनसीसी और एलएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.इस साइकिल रैली में देश के भविष्य 150 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शहरवासियों को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित किया.

सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का फिट होना जरूरी

 रैली को रवाना करते हुए प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हमारी युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हो.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का एक मूल मंत्र है.उन्होंने कहा कि बदलते दौर में यह रैली एक बहुत ही महत्वपूर्ण लाइफ स्टाइल शिफ्ट की वकालत करती है.

स्क्रीन-टाइमिंग और शारीरिक निष्क्रियता बड़ी चुनौती 

प्राचार्या ने आधुनिक जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ती स्क्रीन-टाइमिंग और शारीरिक निष्क्रियता हमारे युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है.ऐसे दौर में साइकिल चलाना स्वास्थ्य और प्रकृति दोनों को एक साथ बचाने का सबसे बेहतरीन और सुलभ जरिया है.इस मौके पर 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल प्रदीप नायर, लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार, सूबेदार मेजर रंजीत सिंह, सूबेदार भक्त बहादुर कार्की, हवलदार विक्रांत खरका और हवलदार जीवन सहित कई सैन्य अधिकारी और कॉलेज के शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel