[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक पांडेय की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में दहेज के दानवों ने एक और विवाहिता की बलि ले ली. ससुराल वालों की बेरहमी से पिटाई के कारण गंभीर रूप से जख्मी रागिनी देवी की रविवार को एसकेएमसीएच (SKMCH) में इलाज के दौरान मौत हो गई. मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

14 जून 2025 को हुई थी शादी, बाइक के लिए किया जाता था प्रताड़ित

मृतका के पिता रंजन कुमार (निवासी चक नगरी, मेहसी, पूर्वी चंपारण) ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रागिनी की शादी 14 जून 2025 को सिसवा गांव निवासी शंकर साह के पुत्र दीपक कुमार के साथ की थी. शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल के लोग मायके से नई बाइक लाने का दबाव बनाने लगे थे. रागिनी जब भी बाइक मंगवाने से इनकार करती, तो उसे बेरहमी से मारा-पीटा जाता था. पिता का आरोप है कि इसी विवाद में ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिससे अस्पताल में उसकी जान चली गई.

पति और सास-ससुर समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बेटी की मौत के बाद पीड़ित पिता ने बरूराज थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसमें दामाद दीपक कुमार, ससुर शंकर साह और सास ममता देवी समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा: थानाध्यक्ष

इधर, बरूराज थानाध्यक्ष कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है. हालांकि, उन्होंने एक अलग पहलू साझा करते हुए कहा कि महिला की तबीयत मायके में बिगड़ी थी, जिसके बाद मायके वाले ही उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गए थे, जहां उसकी मौत हुई. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली और सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel