[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मुजफ्फरपुर में तैयारी तेज, दीवारों पर दिख रही स्वच्छता की तस्वीर

Muzaffarpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मुजफ्फरपुर में तैयारी तेज, दीवारों पर दिख रही स्वच्छता की तस्वीर

0
Muzaffarpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मुजफ्फरपुर में तैयारी तेज, दीवारों पर दिख रही स्वच्छता की तस्वीर
Municipal ऑफिस

Muzaffarpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगी है. नगर निगम परिसर समेत शहर के कई सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेश उकेरे जा रहे हैं.नगर निगम प्रशासन को उम्मीद है कि केंद्रीय सर्वेक्षण टीम कभी भी शहर का दौरा कर सकती है. इसे देखते हुए साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और जन जागरूकता अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

पेंटिंग के जरिए दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

शहर की दीवारों पर बनाई जा रही कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. “स्वच्छ मुजफ्फरपुर-सुंदर मुजफ्फरपुर”, “स्वच्छता ही हमारी पहचान” और “कूड़ा डस्टबिन में डालें” जैसे संदेश प्रमुखता से लिखे जा रहे हैं.इसके साथ ही जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कई स्थानों पर “जल है तो कल है” का संदेश भी उकेरा गया है. नगर निगम का मानना है कि दीवारों पर बनी ये पेंटिंग न केवल शहर को सुंदर बनाएंगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार भी बनाएंगी.

कभी भी पहुंच सकती है केंद्रीय टीम

स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर में कूड़ा प्रबंधन, सड़क सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.केंद्रीय टीम किसी भी दिन मुजफ्फरपुर पहुंच सकती है. टीम शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जन जागरूकता अभियान और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण करेगी. इसे लेकर निगम कर्मियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं.

बदली-बदली नजर आ रही सरकारी भवनों की तस्वीर

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के बीच शहर के सरकारी भवनों की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है. नगर निगम कार्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर प्राकृतिक दृश्य, वन्य जीव और स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी कलाकृतियां बनाई गई हैं.नगर निगम का लक्ष्य इस बार केवल बेहतर रैंकिंग हासिल करना नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना भी है.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel