[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी परीक्षा की तारीख घोषित, 15 से 25 जून तक होगी थ्योरी, चार ग्रुपों में बंटे विषय

मुजफ्फरपुर: बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी परीक्षा की तारीख घोषित, 15 से 25 जून तक होगी थ्योरी, चार ग्रुपों में बंटे विषय

मुजफ्फरपुर: बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी परीक्षा की तारीख घोषित, 15 से 25 जून तक होगी थ्योरी, चार ग्रुपों में बंटे विषय
बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-27) की परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम (शेड्यूल) जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस सत्र की थ्योरी परीक्षाएं आगामी 15 जून से शुरू होकर 25 जून तक संचालित की जायेंगी. विवि प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी पीजी विषयों को चार अलग-अलग ग्रुपों (ए, बी, सी और डी) में विभाजित किया है.

दो पालियों में होगी परीक्षा, ग्रुप के अनुसार तय हुआ समय

यूनिवर्सिटी के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप सी के छात्र परीक्षा देंगे. वहीं, दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें ग्रुप बी और ग्रुप डी के परीक्षार्थियों के पेपर होंगे. विषयों की बात करें तो ग्रुप ए में कॉमर्स, संस्कृत, दर्शनशास्त्र को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में हिंदी, भूगोल और राजनीति विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं. इसके अलावा ग्रुप सी में मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन और ग्रुप डी में इतिहास, अर्थशास्त्र व गणित जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षा होगी.

1 जुलाई से होगी प्रैक्टिकल परीक्षा, वॉकआउट करने पर दोबारा मौका नहीं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लिखित (थ्योरी) परीक्षा समाप्त होने के बाद, संबंधित छात्रों की प्रैक्टिकल और वाइवा (मौखिक) परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच आयोजित करायी जायेगी. प्रैक्टिकल के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विवि ने कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर बेहद सख्त हिदायत जारी की है. प्रशासन ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर वॉकआउट, हंगामा या सामूहिक कदाचार की स्थिति सामने आती है, तो उस विषय की दोबारा परीक्षा किसी भी कीमत पर नहीं ली जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel