[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: 25 केंद्रों पर NEET की परीक्षा, 1:30 बजे तक ही एंट्री

Muzaffarpur: 25 केंद्रों पर NEET की परीक्षा, 1:30 बजे तक ही एंट्री

0
Muzaffarpur: 25 केंद्रों पर NEET  की परीक्षा, 1:30 बजे तक ही एंट्री
प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त व्यवस्था की है.

बायोमेट्रिक अटेंडेंस और जैमर से होगी निगरानी

परीक्षा केंद्रों के रूप में निजी स्कूलों का चयन किया गया है. सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी या नकल को रोका जा सके. प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की डिजिटल बायोमेट्रिक अटेंडेंस और फोटो मिलान किया जाएगा.

हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा, परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वायड भी सक्रिय रहेगा.

सुबह 11 बजे से रिपोर्टिंग

परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से सेंटर पर रिपोर्टिंग करने को कहा गया है. दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, इसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े पहनने और परीक्षा के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है. साथ ही नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखने को कहा गया है, जिसमें हर सही उत्तर पर 4 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा.

मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel