[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बुडको का ‘अजूबा’ खेल: एक ही गली में आधा नाला बाई तरफ, तो आधा दाई तरफ, जर्जर पोल पर ही खड़ा कर दिया ढांचा

बुडको का ‘अजूबा’ खेल: एक ही गली में आधा नाला बाई तरफ, तो आधा दाई तरफ, जर्जर पोल पर ही खड़ा कर दिया ढांचा

0
बुडको का ‘अजूबा’ खेल: एक ही गली में आधा नाला बाई तरफ, तो आधा दाई तरफ, जर्जर पोल पर ही खड़ा कर दिया ढांचा
बुडको के इंजीनियरों का अनोखा खेल

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Nagar Nigam: मुजफ्फरपुर शहर के वार्ड संख्या 48 (शक्ति नगर) में बुडको (BUIDCO) की कार्यप्रणाली का एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत यहाँ कराये जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने तकनीकी अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं. मोहल्लेवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की इस कदर अनदेखी की गई है कि भविष्य में कभी भी जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है और सरकारी राशि की बर्बादी तय है.

यह भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर नगर निगम की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, पहली तिमाही में वसूला 13.06 करोड़ का टैक्स

अचानक बदल दी नाले की दिशा

यह अजीबोगरीब निर्माण कार्य शक्ति नगर हनुमान मंदिर से कामिनी देवी के घर होते हुए शारदा नगर स्थित शिक्षाटन स्कूल तक कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही सीधी गली में आधे हिस्से तक नाला सड़क के बाईं (Left) ओर बनाया गया है और अचानक आगे जाकर उसे दाईं (Right) ओर मोड़ दिया गया है. नाले की दिशा अचानक इस तरह बदलने के पीछे कोई भी स्पष्ट तकनीकी कारण नजर नहीं आ रहा है, जिससे पूरे निर्माण की उपयोगिता और बुडको के इंजीनियरों की समझ पर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें… आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह

जर्जर बिजली पोल और पाइपलाइन के ऊपर ही ढाल दिया नाला

मोहल्लेवासियों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि सड़क किनारे स्थित जर्जर और काफी समय से झुके हुए बिजली के पोल तथा पीएचईडी (PHED) की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन के ठीक ऊपर से ही नाले का ढांचा खड़ा कर दिया गया है. लोगों में इस बात को लेकर भारी डर है कि यदि भविष्य में यह जर्जर पोल अचानक गिरता है या उसे बदलने की नौबत आती है, तो पूरा नाला टूट जाएगा. साथ ही, पाइपलाइन में लीकेज या मरम्मत के दौरान भी नवनिर्मित नाले को तोड़ना पड़ेगा, जिससे भारी वित्तीय नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें… समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार

जांच नहीं हुई तो मोहल्लेवासी करेंगे उग्र आंदोलन

शहरी विकास के नाम पर हो रहे इस ‘अजूबे’ खेल से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है. मोहल्लेवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो वे काम को रुकवाकर उग्र विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

यह भी पढ़ें… जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, जाले में वैज्ञानिकों ने सिखाया केंचुआ खाद बनाने का तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel