[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: रंधीर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur: रंधीर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
Muzaffarpur: रंधीर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur: मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुर हरि थाना अंतर्गत कोईली भराव गांव में हुए रंधीर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

8 मार्च को हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को कोईली भराव से गोरिगामा-टेंगरांहा जाने वाली ग्रामीण सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने रंधीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के अनुश्रवण में एसडीपीओ पूर्वी-वन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में रामपुर हरि थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह को भी शामिल किया गया था.

एसआईटी ने तकनीकी इनपुट से आरोपी को दबोचा

पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीनापुर थाना क्षेत्र के आरोपी अनील कुमार को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन के विवाद में रंधीर कुमार की हत्या की गई थी.

आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ मीनापुर, सिवाइपट्टी और अहियापुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel