Muzaffarpur Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों का होगा निपटारा

Muzaffarpur Lok Adalat: मुजफ्फरपुर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी. पहली बार सिकंदरपुर स्टेडियम में भी विशेष व्यवस्था की गई है. 50 बेंचों के जरिए करीब 57 हजार मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. ट्रैफिक चालान मामलों की भी सुनवाई होगी. पढे़ं पूरी खबर…

By Aniket Kumar | May 9, 2026 8:51 AM

Muzaffarpur Lok Adalat: मुजफ्फरपुर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. इस बार लोक अदालत को लेकर खास तैयारी की गई है. पहली बार व्यवहार न्यायालय परिसर के अलावा सिकंदरपुर स्टेडियम में भी अलग से व्यवस्था की गई है. बड़ी संख्या में लंबित मामलों के निपटारे को लेकर न्यायिक प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

50 बेंचों का किया गया गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल 50 बेंच बनाई गई हैं. हर बेंच में एक न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि मामलों का तेजी से निष्पादन हो सके.

पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई

इस बार लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए चार विशेष बेंच बनाई गई हैं. पहली बार ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

57 हजार मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

लोक अदालत में करीब 57 हजार सुलहनीय मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है. इनमें लगभग 42 हजार मामले सरकारी विभागों से जुड़े हैं, जबकि करीब 15 हजार मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं. अधिकारियों का कहना है कि आपसी समझौते के जरिए ज्यादा से ज्यादा मामलों का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट