[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर ड्रग्स सप्लायरों के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन प्वाइंट, ठिकानों पर होगी रेड

ड्रग्स सप्लायरों के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन प्वाइंट, ठिकानों पर होगी रेड

0
ड्रग्स सप्लायरों के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन प्वाइंट, ठिकानों पर होगी रेड

मुजफ्फरपुर. ड्रग्स के बड़े कारोबारियों पर जिला पुलिस शिकंजा कसेगी. इसको लेकर रणनीति तैयार किया जा रहा है. शहर से लेकर गांव तक स्मैक, चरस, गांजा समेत विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी. सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने इसको लेकर प्लानिंग तैयार की है. सभी थानेदारों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में पिछले पांच साल में पकड़े गये मादक पदार्थों के केस में फरार चल रहे माफियाओं की सूची तैयार करके उनकी गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा है. इसके अलावा टाउन डीआइयू के नेतृत्व में मादक पदार्थ के सप्लायरों के ठिकाने पर रेड करेगी.

बड़ा कारोबारी पुलिस की पकड़ से रह जाते हैं बाहर

शहर में मादक पदार्थों का बड़ा कारोबार है. मिठनपुरा के तीनकोठिया, रेड लाइट एरिया, शुक्ला रोड , अहियापुर के जीरोमाइल, कोल्हुआ पैगम्बरपुर, बैरिया, झपहां, बखरी, सहबाजपुर सिकंरपुर कुंडल, सिकंदरपुर बांध, लकड़ीढाही, माड़ीपुर, खबड़ा, पताही, गोबरसही, डुमरी, कच्ची-पक्की, बनारस बैंक, चंदवारा , कांटी के सदातपुर,दामोदारपुर, समेत कई चौक-चौराहे पर नशा का कारोबार किया जाता है. पुलिस छोटे- मोटे कारोबारी व सप्लायर को स्मैक व अन्य मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज देती है. लेकिन, बड़ा कारोबारी पुलिस की पकड़ से बाहर रह जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel