[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर ‘मुझे शादी नहीं, करियर बनाना है’… माता-पिता के खिलाफ आवेदन लेकर थाने पहुंची ग्रेजुएशन की छात्रा

‘मुझे शादी नहीं, करियर बनाना है’… माता-पिता के खिलाफ आवेदन लेकर थाने पहुंची ग्रेजुएशन की छात्रा

0
‘मुझे शादी नहीं, करियर बनाना है’… माता-पिता के खिलाफ आवेदन लेकर थाने पहुंची ग्रेजुएशन की छात्रा
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक ग्रेजुएशन की छात्रा ने जबरन शादी कराए जाने के कथित दबाव के खिलाफ पुलिस से मदद मांगी है. छात्रा का कहना है कि वह आगे की पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है, लेकिन परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने की तैयारी कर रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: अब ‘बॉस’ बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, व्हाट्सएप पर रहें अलर्ट

ग्रेजुएशन कर रही छात्रा ने सुनाई अपनी बात

मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की शहर के एक महिला कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वह उच्च शिक्षा के लिए पटना जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना उनका लक्ष्य है.

छात्रा के अनुसार, उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं. परिवार अब आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने और खर्च उठाने को तैयार नहीं है.

शादी के दबाव का लगाया आरोप

आवेदन में छात्रा ने आरोप लगाया है कि माता-पिता उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं. जब उसने पढ़ाई पूरी करने और करियर बनाने की बात कही तो परिवार ने आगे पढ़ाई नहीं कराने और जल्द शादी कराने की बात कही.

अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्रा ने सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए मिठनपुरा थाना का रुख किया.

पुलिस करेगी माता-पिता की काउंसलिंग

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्रा की बात सुनी. पुलिस का कहना है कि यह एक संवेदनशील पारिवारिक मामला है. चूंकि छात्रा बालिग है, इसलिए उसे अपनी शिक्षा और भविष्य से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है.

पुलिस अब छात्रा के माता-पिता को थाने बुलाकर काउंसलिंग करेगी, ताकि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सके और छात्रा की शिक्षा प्रभावित न हो.

यह भी पढ़ें: महिला शिक्षकों की स्पेशल लीव से चरमराई शिक्षण व्यवस्था, 30 हजार छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel