[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: कूड़ा चुनने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,महिला समेत तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: कूड़ा चुनने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,महिला समेत तीन गिरफ्तार

0
मुजफ्फरपुर: कूड़ा चुनने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,महिला समेत तीन गिरफ्तार
महिला समेत तीन गिरफ्तार (AI PHOTO)

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्द विहार कॉलोनी में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है. यहां कूड़ा चुनने के बहाने पॉश इलाकों और घरों की रेकी करने वाले एक शातिर गिरोह ने एक घर के मुख्य गेट के अंदर हाथ घुसाकर एसी (AC) का कीमती केबल तार चोरी कर लिया. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.पीड़ित गृहस्वामी की लिखित शिकायत पर मिठनपुरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह भी पढ़ें… तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत

गेट के अंदर सिर और हाथ डालकर निकाला तार

​नन्द विहार कॉलोनी के निवासी रवि शेखर ने मिठनपुरा थाने में दिए आवेदन में बताया है कि गत 1 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:00 बजे वे अपने घर में एसी सर्विसिंग के काम के लिए नया केबल तार लेकर आए थे. उन्होंने इस तार को घर के मेन गेट के अंदर आंगन में रख दिया था. कुछ देर बाद जब उन्होंने देखा तो वहां से तार गायब था. परिजनों से पूछताछ के बाद भी जब तार का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की.सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया. फुटेज में स्पष्ट दिखा कि 1 जुलाई की शाम करीब 4:47 बजे दो लड़के और एक लड़की, जो अपने साथ एक सफेद रंग का बोरा लिए हुए थे, गेट के पास आकर रुके. उक्त लड़की ने चालाकी से अपने सिर को मेन गेट के ग्रिल के अंदर घुसाया और हाथ बढ़ाकर आंगन में रखा एसी केबल तार बाहर खींच लिया. इसके बाद उसके साथ मौजूद लड़का उस तार को समेटकर तुरंत रफूचक्कर हो गया.

यह भी पढ़ें… खेल-खेल में मोबाइल चार्जर का सॉकेट पकड़ने से 8 माह के मासूम की मौत

कूड़ा चुनने के बहाने करते थे रेकी, तीन शातिर नामजद

​पीड़ित रवि शेखर ने जब इस फुटेज के आधार पर स्थानीय स्तर और बनारस बैंक चौक नाला रोड इलाके में जांच-पड़ताल की, तो तीनों चोरों की पहचान हो गई. चोरी की इस करतूत को अंजाम देने वालों में बनारस बैंक चौक थाना-नगर निवासी रानी देवी (पति- सचिन पटेल), बाबू खान उर्फ सोहेल (19 वर्ष, पिता- मो. लाल बाबू) और टुन्नू मोहम्मद (20 वर्ष, पिता- मो. मुन्ना) शामिल हैं.स्थानीय लोगों ने पीड़ित को बताया कि ये तीनों दिन में कूड़ा और कचरा चुनने के बहाने मोहल्लों में घूमते हैं और सूने द्वारों की रेकी करते हैं. मौका मिलते ही ये हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, ये आरोपी शातिर किस्म के हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं.

यह भी पढ़ें… चीनी ऐप से मुजफ्फरपुर में आधा दर्जन E-Rickshaw की बैटरी हैक, बीच सड़क पर अचानक बंद हुई गाड़ियां

बीएनएस की नई धाराओं में मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए मिठनपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार के निर्देश पर 3 जुलाई 2026 को केस दर्ज कर लिया गया है. मामले के वैज्ञानिक अनुसंधान का जिम्मा सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार को सौंपा गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel