[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर काम के बदले मांगी थी रिश्वत, मुजफ्फरपुर में 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए JE

काम के बदले मांगी थी रिश्वत, मुजफ्फरपुर में 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए JE

0
काम के बदले मांगी थी रिश्वत, मुजफ्फरपुर में 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए JE
रिश्वत लेते धराये JE

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में पटना की स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने साहेबगंज नगर परिषद में तैनात जूनियर इंजिनियर अमन कुमार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, वार्ड-12 साहेबगंज के रहने वाले राजकुमार तिवारी ने लिखित शिकायत दी थी. उनका आरोप था कि इलाके में पेवर ब्लॉक लगाने के काम के बदले उनसे 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले की जांच की और जाल बिछाकर कार्रवाई की.

कल कोर्ट में किया जायेगा पेश

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी इंजीनियर ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. इस मामले में कांड संख्या-07/2026 दर्ज किया गया है और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी को कल निगरानी न्यायालय पटना में पेश किया जाएगा. आगे की कानूनी प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों का बढ़ेगा भरोसा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वालों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से आम जनता का भरोसा बढ़ता है और गलत काम करने वालों को सबक मिलता है.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर मांगा जवाब

Previous article सूख रही है तुलसी? जानिए सही पानी और धूप देने का तरीका
Next article प्रेमानंद जी ने बताए भक्ति मार्ग के 6 कांटे, इनके रहते कभी नहीं मिलेगी भक्ति
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel