[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: अहियापुर के होटल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur: अहियापुर के होटल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
Muzaffarpur: अहियापुर के होटल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अहियापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना मेडिकल ओवरब्रिज के समीप स्थित एक होटल की बताई जा रही है. आरोपी युवक सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, जबकि पीड़िता अहियापुर इलाके की रहने वाली है.

शादी का झांसा देकर होटल बुलाया

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और युवती के बीच लंबे समय से दोस्ती थी. दोनों कॉलेज और कोचिंग आने-जाने के दौरान एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे.

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम युवक ने युवती को मिलने के लिए होटल बुलाया. वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया.

युवती की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद युवती ने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल होटल पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

मौके पर नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की. पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

गुरुवार सुबह एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया. होटल के उस कमरे की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई, जहां कथित घटना हुई थी. टीम ने वहां से कई साक्ष्य जुटाए हैं.

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

पीड़िता के बयान के आधार पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel