[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मानदेय बढ़ाने के लिए आठ दिसंबर को आंदोलन

मानदेय बढ़ाने के लिए आठ दिसंबर को आंदोलन

0
मानदेय बढ़ाने के लिए आठ दिसंबर को आंदोलन

-बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक में फैसला

मुजफ्फरपुर.

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की जिला कमेटी की बैठक हुई. इसमें आठ दिसंबर को जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. हरि सभा स्थित संघ के कार्यालय में राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा, दो महीने से रसोइयों को मानदेय नहीं मिला है. सरकार ने छठ जैसे पर्व में भी उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया. झारखंड में रसोइयों को प्रत्येक महीने तीन हजार रुपये मिलते हैं. दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने कोटे की राशि में कोई वृद्धि नहीं की है और नीतीश सरकार भी 2019 के बाद से मानदेय नहीं बढ़ायी है.

जिला सचिव परशुराम पाठक ने कहा कि आठ दिसंबर को रसोइयों का जिला सम्मेलन होगा और समस्याओं के बाबत प्रखंडों में आंदोलन होगा. एक्वा नेता रानी प्रसाद ने कहा कि 28 नवंबर को पटना में विशाल प्रदर्शन करेंगे. इसमें रसोइयों व जीविका दीदियों के सवाल उठाये जायेंगे.

विभिन्न प्रखंडों से आए रसोइयों ने कहा कि मानदेय बढ़ाने, नियमित भुगतान व सम्मानजनक व्यवहार के लिए हमलोग आंदोलन करेंगे.बैठक में ऐक्टू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला सचिव मनोज यादव के साथ संघ के संजय दास, लीला, रंजू, चिंता, सुनैना, मुमताज खातून, मानती, महाकांत झा, अजोधी लालदेव, शकीकन खातून, शिवशंकर राय, मीना, सुधा, रीता, उषा, शंभु प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel