[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बस में चढ़ने के दौरान यात्री का बदमाशों ने खींचा बैग, सड़क पर गिरकर जख्मी

बस में चढ़ने के दौरान यात्री का बदमाशों ने खींचा बैग, सड़क पर गिरकर जख्मी

0
बस में चढ़ने के दौरान यात्री का बदमाशों ने खींचा बैग, सड़क पर गिरकर जख्मी

-मझौलिया चौक पर देर रात हुई घटना-पूर्णिया जाने के लिए निकला था पीड़ित

– सदर थाने में पीड़ित ने दी लिखित शिकायत

मुजफ्फरपुर.

सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक पर दो बदमाशों ने बस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का बैग छीन लिया. पीठ से बैग खींचने के दौरान यात्री सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया. घटना शनिवार की रात्रि 11 बजे के आसपास की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए. मामले को लेकर पीड़ित पवन कुमार ने सदर थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. अपराधी द्वारा छीने गए बैग में लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन, कंपनी का पहचान पत्र, डॉक्टर रिपोर्ट, दवा व कपड़ा था.

सदर थाने के बड़ा बाबू के आदेश पर चेकिंग करने की कही बात

थाने में दिये शिकायत में पवन कुमार ने बताया है कि वह मझौलिया दिनकर नगर का रहने वाला है. शनिवार की रात 11 बजे कंपनी के काम से ही पूर्णिया जाने के लिए निकला. वह मझौलिया चौक पर एक दुकान के पास खड़ा था. इस बीच दो बदमाश नशे में धुत होकर उसके पास पहुंचा. रात में सड़क किनारे खड़े होने का कारण पूछा. बोला कि हम दोनों सदर थाने के बड़ा बाबू के आदेश पर चेकिंग कर रहे हैं. इसके बाद वे बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे. वह विरोध करने लगा. इस बीच पूर्णिया जाने वाली बस आ गयी. जिसकी टिकट वह पहले से ले रखी थी. वह बस के अंदर दाखिल ही हुआ कि पीछे से दोनों बदमाश उसका पीठ में लटका हुआ बैग खींच लिया. इस दौरान वह बस से सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया.

थाने की गश्ती पर उठ रहे सवाल

सदर थाना क्षेत्र में लगातार छिनतई करने वाला आपराधिक गिरोह सक्रिय है. लेकिन, पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में सफल नहीं हो पा रही है. रात के 11 बजे मझौलिया चौक पर यात्री से हुई लूटपाट की घटना से पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले हुई करीब आधा दर्जन से अधिक छिनतई की वारदात में पुलिस खाली हाथ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel