[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर स्नातक नामांकन : मिला एडिट का विकल्प, तीसरी सूची दो जुलाई को

स्नातक नामांकन : मिला एडिट का विकल्प, तीसरी सूची दो जुलाई को

0
स्नातक नामांकन : मिला एडिट का विकल्प, तीसरी सूची दो जुलाई को

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन को लेकर स्टूडेंट्स को अपने आवेदन को एडिट करने का मौका दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि 28 से 30 जून तक छात्र-छात्राएं अपने आवेदन को एडिट कर कॉलेज का विकल्प बदल सकते हैं. इसके बाद दो जुलाई को तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी. दूसरी मेधा सूची में 18 हजार से अधिक स्टूडेंट्स का नाम शामिल किया गया था, लेकिन इसमें से करीब 8 हजार ने ही कॉलेजों में दाखिला लिया है. 26 तक कॉलेजों में नामांकन की तिथि निर्धारित थी. विवि की ओर से कहा गया है कि छात्रों ने दूर का कॉलेज आवंटित होने के कारण नामांकन नहीं लिया है.ऐसी शिकायत छात्रों की ओर से की गयी है. हालांकि, छात्रों की ओर से दिए गए विकल्प में से ही कॉलेजों का चयन किया गया है. इसके बाद भी नामांकन का ग्राफ 90 हजार के पार नहीं पहुंचा है. दो बार मेधा सूची में करीब 1.28 लाख छात्र-छात्राओं का नाम शामिल किया गया था. इस बार छात्र-छात्राओं को कहा गया है कि जिन कॉलेजों में वे दाखिला लेना चाहते हैं. एडिट के माध्यम से वे वरीयता के आधार पर अधिकतम 10 काॅलेजों का विकल्प चुनें. इसी में से उन्हें तीसरी सूची में कॉलेज आवंटित किया जाएगा. इसमें अबतक मेधा सूची में चुने जाने से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया जाएगा. बता दें कि इस वर्ष स्नातक में नामांकन के लिए 1.62 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. पहली सूची में 1.10 लाख और दूसरी सूची में 18 हजार स्टूडेंट्स को कॉलेज आवंटित किया गया था. इसमें से 90 हजार से भी कम स्टूडेंट्स अबतक नामांकन के लिए टर्नअप हुए हैं. पिछले वर्ष नामांकन का ग्राफ 1.42 लाख पर था. ऐसे में तीसरी सूची में पिछले वर्ष के ग्राफ तक पहुचना विवि के लिए कठिन चुनौती होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel