[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर इलाजरत अपराधी से मिलने पहुंच रहे लोगों के वीडियो वायरल

इलाजरत अपराधी से मिलने पहुंच रहे लोगों के वीडियो वायरल

0
इलाजरत अपराधी से मिलने पहुंच रहे लोगों के वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर.

इलाज करा रहे अपराधी से मिलने प्रतिदिन दर्जनों लोग एसकेएमसीएच पहुंच रहे हैं. उसके लिए फल-मिठाई समेत खाने-पीने की अन्य चीजें भी ला रहे हैं. हड्डी विभाग के एक डॉक्टर की मानें तो वह स्वस्थ हो चुका है. पुलिस एनकाउंटर में जख्मी सुनील महतो को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. भर्ती होने के एक-दो दिन बाद से ही प्रतिदिन दर्जनों लोग और रिश्तेदार उससे मिलने पहुंच रहे हैं. उससे मिलने के लिए इमरजेंसी वार्ड में जमावड़ा लगा रहता है. शनिवार को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. जिसमें उसके हाथ में हथकड़ी लगी है.

रिश्तेदार गोलगप्पे, भूजा और फल लेकर आये थे

मिलने आये कुछ लोगों के साथ बेड पर बैठकर वह आराम से खा रहा है. उसके कुछ रिश्तेदार उसके लिए गोलगप्पे, भूजा और फल लेकर आये थे.महिलाओं का भी जमावड़ा लगा था. इस बीच किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. बता दें कि कांटी थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास 29 अक्तूबर को मोबाइल दुकानदार सह सीएमएस एजेंट को गोली मारकर 10 लाख रुपये की लूट हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. तुर्की थाने पर उससे पूछताछ की जा रही थी. 5 नवंबर की सुबह शौच के बहाने वह थाने से भाग गया. उसी दिन कांटी थाने की पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई. घुटने में गोली लगने के बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel