[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर कांवरिया मार्ग में एंबुलेंस के साथ रहेगी मेडिकल टीम

कांवरिया मार्ग में एंबुलेंस के साथ रहेगी मेडिकल टीम

0
कांवरिया मार्ग में एंबुलेंस के साथ रहेगी मेडिकल टीम

-मंदिर के समीप दाे बेड का चलंत अस्पताल खुलेगा मुजफ्फरपुर. श्रावणी मेला में बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा काे लेकर कांवरिया मार्ग में एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम माैजूद रहेगी. सिविल सर्जन डाॅ अजय कुमार ने मेडिकल कैंप लगाने व एंबुलेंस के अलर्ट माेड में माेबाइल रहने के लिए स्थल चिह्नित किया. सीएस ने बताया कि 22 जुलाई काे पहली साेमवारी है. इस निमित्त जलाभिषेक के लिए 20 जुलाई से ही कांवरियाें का आना शुरू हाे जाएगा. कांवरियाें की सुरक्षा व आपातकाल हाेने पर बचाव के लिए एंबुलेंस चलंत स्थिति में रखा जायेगा. साथ ही 22 स्थानाें पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. मंदिर के समीप दाे बेड का चलंत अस्पताल खाेला जाएगा. इसमें सभी प्रकार की दवाओं के साथ 24 घंटे डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी. श्रावणी मेला की समाप्ति तक प्रत्येक शनिवार, रविवार व साेमवार काे फकुली से कफेन में बनने वाले स्वागत काउंटर तथा एक माेबाइल एंबुलेंस का परिचालन सुनिश्चित हाेता रहेगा. वहीं एक एंबुलेंस बाबा गरीबनाथ मंदिर स्थित कंट्राेल रूम के पास रहेगी. इसके अतिरिक्त फकुली माेड़ से शहर में आने वाले पथ में पड़ने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्राें में भी आवश्यक दवाएं, पारा मेडिकल स्टाफ व डाॅक्टर की उपलब्धता के साथ एंबुलेंस का इंतजाम होगा. ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. सीएस ने इसके मद्देनजर सदर अस्पताल अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बाेचहां, मुशहरी व कुढ़नी पीएचसी प्रभारी, सभी शहरी पीएचसी प्रभारी, आयुष्मान भारत के डीपीसी, अस्पताल प्रबंधक व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक काे पत्र भेजकर इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel