[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Bihar News: परीक्षा देकर हॉस्टल लौटा छात्र, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत

Bihar News: परीक्षा देकर हॉस्टल लौटा छात्र, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत

0
Bihar News: परीक्षा देकर हॉस्टल लौटा छात्र, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत
Muzaffarpur News (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 26 साल का था और सहरसा का रहने वाला था. सुरेंद्र एमबीबीएस कोर्स के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर आभा रानी सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी.

परीक्षा देने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

सुरेंद्र की मौत के बाद कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया. कॉलेज प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में मेडिकल के छात्रों की परीक्षा चल रही है. श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज का सेंटर एमआईटी में है. परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में पहुंचा. वहां अपने साथी से ठंड लगने की बात कही. इसके बाद उसके दोस्त ने रूम हीटर चालू किया. उसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुई.

Also Read: डेढ़ किलो सोना 27 किलो चांदी, शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना

दो महीने से हॉस्टल में नहीं रहता था सुरेन्द्र

शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे सुरेंद्र की हालत ज्यादा खराब हो गई. उसके साथी तुरंत उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए. डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी सुरेंद्र को बचाया नहीं जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह से सुरेंद्र हॉस्टल में नहीं रहता था, वह कैंपस से बाहर कमरा लेकर रहता था. परीक्षा देने के बाद हॉस्टल आया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article ICC टेस्ट टीम 2024, कमिंस बने कप्तान तो भारत से बुमराह, यशस्वी और जडेजा को किया शामिल, जानें पूरी टीम
Next article टीवी की नागिन ने समुद्र किनारे किया खतरनाक फायर स्टंट, वीडियो देख फैंस बोले- आपको डर नहीं लगता, VIDEO
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel