[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर आरडीएस कॉलेज गेट पर छेड़खानी करनेवाला पिटाया

आरडीएस कॉलेज गेट पर छेड़खानी करनेवाला पिटाया

0
आरडीएस कॉलेज गेट पर छेड़खानी करनेवाला पिटाया

मनियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी, कचहरी में बेचता है सब्जी छात्रा ने डायल 112 पर किया कॉल, पुलिस देरी से पहुंची तो भीड़ ने छोड़ा पुलिस को लेकर छात्रा दूसरी बार आरोपी को खोजने के लिए निकली संवाददाता, मुजफ्फरपुर आरडीएस कॉलेज के पास शाम कोचिंग से आ रही छात्रा से मनचले ने छेड़खानी की. छात्रा ने हिम्मत दिखायी और मनचले से भिड़ गयी. आरोपी को पकड़ना चाही तो वह हाथ छुड़ाकर भागने लगा. छात्रा शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा करने लगी. आरबीटीएस कॉलेज के समीप उसे पकड़ लिया गया. गुस्साई भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटा. रास्ते से गुजर रही महिला ने चप्पल से उसे धुन डाला. आरोपी मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव का रहनेवाला है. वह कचहरी परिसर में सब्जी बेचता है. घटना के बाद छात्रा ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस की देरी से पहुंचने पर भीड़ ने आरोपी को छोड़ दिया. इसके बाद छात्रा पुलिस के साथ दूसरी बार आरोपी को ढूंढ़ने निकली. छात्रा ने बताया कि वह कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. उसे बैड टच किया. छात्रा ने बताया कि वह रोजाना कोचिंग आती-जाती है. पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई. उसने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel