[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मॉडल अस्पताल में रात में लिफ्ट बंद, फंसे रहे मरीज

मॉडल अस्पताल में रात में लिफ्ट बंद, फंसे रहे मरीज

0
मॉडल अस्पताल में रात में लिफ्ट बंद, फंसे रहे मरीज

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित 19 करोड़ की लागत से बने मॉडल अस्पताल में गुरुवार की रात करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इस दौरान वार्ड में जाने वाले कई मरीज लिफ्ट में फंस गये. घंटों लिफ्ट में रहने पर उनकी सांसें भी थमने लगी थी. इस बीच आनन-फानन में मरीजों को लिफ्ट चाबी से खोल बाहर निकाला गया. इसके बाद मरीज को स्ट्रेचर पर लाद कर वार्ड में भर्ती कराया गया. कुछ देर तक इलाज चलने के बाद मरीजों की हालत में सुधार आया. इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को भी बिजली नहीं रहने से परेशानी हुई. इस भीषण गर्मी में मरीज बेहाल होते रहे. वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन का कहना था कि बिजली नहीं रहने से गर्मी में परेशानी हो रही है. पंखे बंद है. हाथ के पंखे बाहर से खरीद कर लाना पड़ा है. इसके बाद मरीज को राहत मिली है. जानकारी के अनुसार रात्रि के 12 बजे के करीब अचानक बिजली बंद हो गयी. इस बीच कई मरीज जो इमरजेंसी में थे, उन्हें लगा कि कुछ देर बाद बिजली आ जायेगी. जब आधे घंटे से अधिक समय बीतने पर बिजली नहीं आयी तो लिफ्ट में फंसे मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इसके बाद आनन-फानन में तैनात कर्मचारी लिफ्ट को चाबी से खोल लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel