[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर जीविका दीदियों से उद्यमिता का हुनर सीखने पहुंची तेलंगाना आजीविका की टीम

जीविका दीदियों से उद्यमिता का हुनर सीखने पहुंची तेलंगाना आजीविका की टीम

0
जीविका दीदियों से उद्यमिता का हुनर सीखने पहुंची तेलंगाना आजीविका की टीम

मुजफ्फरपुर. ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त कर रही जीविका नये आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों से उद्यमिता और बिजनेस के हुनर को समझने के लिये तेलंगाना से आजीविका की चार सदस्यों की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची. अपने दो दिवसीय दौरे में टीम ने बैग और मशरूम क्लस्टर, कृषि उद्यमी, कृषि यंत्र बैंक, समर्पण एफपीसी, लहठी और मधुमक्खी पालन के साथ ही अन्य कई गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया और जीविका दीदियों से बातचीत कर उनके बिजनेस के बारे में विस्तृत जानकारी ली. टीम का नेतृत्व कर रहे तेलंगाना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के डायरेक्टर गोपाल राव ने कहा कि बिहार में जीविका दीदियां अच्छा काम कर रही हैं. जहां भी हम लोगों ने दीदियों से बातचीत की, उनमें काफी आत्मविश्वास दिखा और बिजनेस करने की ललक भी नजर आयी. मशरूम उत्पादन और बैग क्लस्टर के जरिये जीविका दीदियों को अच्छा रोजगार मिला है. हम लोग मुख्य रूप से बिहार की दीदियों से उद्यमिता का हुनर सीखने आये हैं, ताकि अपने राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा दे सके. ग्रामीण स्तर पर रोजगार का अवसर जीविका महिलाओं को प्रदान कर रही है. वहीं कई प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से भी महिलाओं को रोजगार को दिया जा रहा है. बिहार के लिए यह सकारात्मक योजना है. इसके साथ ही इस टीम में नन फार्म के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रवण कुमार और तेलंगाना के जिला परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार और सुधाकर कुमार भी मौजूद थे. टीम ने सरैया बोचहां सहित कई जगहों पर जीविका द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया. इससे पहले जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान संचार प्रबंधक राजीव रंजन, रितेश कुमार, शिवांगी कुमारी, उज्ज्वल कुमार, गुंजन कुमार, मनीष कुमार, कुणाल किशोर, पूजा कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, मनीष कुमार, आनंद शंकर, निशांत कुमार, सोमनाथ कुमार सहित कई जीविका कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel