[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर खुटौना स्कूल में नाइटगार्ड पर चाकू से हमला, एसकेएमसीएच रेफर

खुटौना स्कूल में नाइटगार्ड पर चाकू से हमला, एसकेएमसीएच रेफर

0
खुटौना स्कूल में नाइटगार्ड पर चाकू से हमला, एसकेएमसीएच रेफर

मीनापुर: राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खुटौना के नाइट गार्ड वकील कुमार (25) को मारपीट के बाद चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. मीनापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जख्मी नाइट गार्ड के चाचा नागेंद्र राय ने बताया कि उस पर जानलेवा हमला हुआ है. वह रात में खाना खाकर स्कूल में चला गया. गर्मी के कारण बाहर ही चौकी पर बिछावन कर आराम करने लगा. इसी बीच कंटीली घेराबंदी को फांद कर अपराधियों ने हमला कर दिया. एचएम सुरेश पासवान ने बताया कि रात में घटना होने के कारण वह कुछ भी बताने में असमर्थ है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने मामले को संदिग्ध बताया है. कहा कि नाइट गार्ड को चाकू लगा है. लेकिन पूर्व में दो गुटों के बीच मारपीट भी हुई थी. बताया कि विद्यालय चरस व स्मैकियों का अड्डा बन चुका है. पुलिस कई बार रेड मार चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel