[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती के बाद हुआ सेक्सटाॅर्शन का शिकार , तीन घंटे तक रखा डिजिटली अरेस्ट

फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती के बाद हुआ सेक्सटाॅर्शन का शिकार , तीन घंटे तक रखा डिजिटली अरेस्ट

0
फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती के बाद हुआ सेक्सटाॅर्शन का शिकार , तीन घंटे तक रखा डिजिटली अरेस्ट

-नगर थानेदार ने युवक को साइबर अपराधी के जाल से निकाला

मुजफ्फरपुर.

फेसबुक पर एक अनजान लड़की से दोस्ती करना एक युवक को महंगा पड़ गया. साइबर अपराधी उसको सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाकर तीन घंटे तक डिजिटली अरेस्ट रखा. डर से युवक 10 हजार रुपये भी उसके बताये खाते में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद और रुपये का डिमांड किया जाने लगा तो वह पीड़ित युवक भागते हुए नगर थाने पहुंचा. थानेदार शरत कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी. इस बीच साइबर अपराधी ने फिर से डिमांड के लिए युवक के मोबाइल पर कॉल किया. फिर, थाने पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कॉल करने वाले साइबर फ्रॉड से बात की तो पहले तो वह पुलिस पदाधिकारी से भी सीबीआइ का अधिकारी बनकर बात किया. लेकिन, जब साइबर अपराधी को लग गया कि उसके जाल में फंसा युवक थाने पहुंच गया है तो उसने कॉल करना बंद कर दिया.

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसके फेसबुक पर एक अज्ञात लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. उसको एक्सेप्ट करते ही उसका कॉल आने लगा. कुछ देर बाद वीडियो कॉल करने लगी. उसको बात में उलझा कर बाथरूम में ले गयी. वहां वीडियो कॉल कर लड़की खुद न्यूड होकर उसके कपड़े उतरवा लिया. इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. फिर उसको दूसरे नंबर से कॉल आने लगा. कहा जाने लगा कि आपके खिलाफ दिल्ली सीबीआइ ने न्यूड सेक्स वीडियो बनाने को लेकर केस किया है. कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी में था. उसके बैकग्राउंड में थाना दिख रहा था. करीब तीन घंटे तक वह डर से आरोपी के बताये अनुसार कर रहा था. जब उससे 10 हजार रुपये निकलवा लिया तो उसको लगा कि वह फ्रॉड की जाल में फंस गया है. फिर, वह थाने पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी. जब जाकर उसकी जान बची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel