[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Kanti Traffic Jam NH: लाख कोशिशों के बावजूद जाम से लोग हो रहे परेशान, कांटी के सदातपुर और शनि मंदिर के पास लगा भीषण जाम

Kanti Traffic Jam NH: लाख कोशिशों के बावजूद जाम से लोग हो रहे परेशान, कांटी के सदातपुर और शनि मंदिर के पास लगा भीषण जाम

Kanti Traffic Jam NH: लाख कोशिशों के बावजूद जाम से लोग हो रहे परेशान, कांटी के सदातपुर और शनि मंदिर के पास लगा भीषण जाम
एनएच पर लगा महाजाम

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Kanti Traffic Jam NH: प्रखंड क्षेत्र के सदातपुर दरभंगा मोड़ और शनि मंदिर के पास सोमवार को दिन में करीब 10 बजे भीषण जाम लग गया. इस महाजाम ने राहगीरों को भारी मुश्किल में डाल दिया. स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने एवं नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों से जुर्माना वसूलने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. फोरलेन के दोनों तरफ मनमाने ढंग से गाड़ियों की पार्किंग कर देने से मुख्य सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई.

अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद भी जस की तस स्थिति 

बताते चलें कि हाल ही में एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद के नेतृत्व में इन प्रमुख जगहों पर सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. इस अभियान में दंडाधिकारी के साथ अंचलाधिकारी (सीओ) पिंटू कुमार और थानाध्यक्ष रविकांत पाठक सहित कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे थे. इसके बावजूद चांदनी चौक से लेकर दरभंगा मोड़ और शनि मंदिर के पास दोबारा अवैध कब्जा कर फल और अन्य दुकानें सजा ली गई हैं.

गैरेज और ट्रांसपोर्टरों ने एनएच को बनाया पार्किंग स्थल 

उक्त जगहों पर गैरेज संचालकों और ट्रांसपोर्टरों ने एनएच व फोरलेन के किनारे बड़ी-बड़ी गाड़ियों को अवैध रूप से खड़ा कर दिया है, जो यातायात में बड़ी बाधा बन रही हैं. वहीं शनि मंदिर के सामने भी सड़क के किनारे फूल और फल की दुकानें लगाकर आवागमन को बाधित किया जा रहा है. इसके कारण राहगीरों को फोरलेन पार करने में घंटों का समय लग जाता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार ये दुकानदार राहगीरों, विशेषकर साइकिल और बाइक सवारों से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं.

पुलिस-प्रशासन की सुस्ती पर उठ रहे सवाल 

आरोप है कि स्थानीय पुलिस की गाड़ी भी इन दुकानदारों को हटाने में दिलचस्पी नहीं ले रही है. रही-सही कसर ठेला पर दुकान लगाने वाले पूरी कर देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की शिथिलता के कारण ही इन अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे फल-फूल रहे हैं. वहीं, प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब लोग इन रोज-रोज की मुश्किलों के बीच जीने को विवश हो चुके हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel