[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर त्योहार व यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन से आनंद विहार के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी. सोनपुर मंडल ने इसकी सूचना दी है. रोजाना चलने वाली क्लोन को भी विस्तारित किया गया है. 04058 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23.15 बजे चलेगी. यह दूसरे दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार व मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस गाड़ी में थर्ड एसी के 16 व जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगेंगे. पहले से चल रही क्लोन के बढ़े फेरे 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए 21 अक्टूबर तक रोजाना चलाया जायेगा. वहीं 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल आनंद विहार से 22 अक्टूबर तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel