उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम : आठ अक्तूबर के बाद मिलेगी ठंडक, मानसून खत्म

It will get cold after October 8

By LALITANSOO | October 6, 2025 8:51 PM

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्तर बिहार के लोगों को अब जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने जानकारी दी है कि आठ अक्तूबर के बाद मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार का मौसम साफ हो जाएगा और इसके साथ ही दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. डॉ. सत्तार ने बताया कि अब बारिश की संभावना नहीं है, क्योंकि मानसून समाप्ति की ओर है. आने वाले दो दिनों में आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और ठंडक महसूस होने लगेगी. हालांकि, सोमवार को भी दिन भर आसमान में बादलों का डेरा रहा. इसके बावजूद अधिकतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है