[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर एमएसकेबी केंद्र पर बीएड परीक्षा में गड़बड़ी, घर से काॅपी लिखकर लायी छात्रा

एमएसकेबी केंद्र पर बीएड परीक्षा में गड़बड़ी, घर से काॅपी लिखकर लायी छात्रा

0
एमएसकेबी केंद्र पर बीएड परीक्षा में गड़बड़ी, घर से काॅपी लिखकर लायी छात्रा

पन्ना बदलने के दौरान वीक्षक की नजर पड़ने पर छीनी गयी कॉपी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एमएसकेबी काॅलेज स्थित केंद्र पर बीएड की परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. गुरुवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दाैरान एक छात्रा घर से काॅपी लिखकर लायी थी. परीक्षा कक्ष में काॅपी के बीच के पन्ने बदलने के दाैरान वीक्षक की नजर पड़ी, ताे काॅपी छीन लिया. जानकारी के अनुसार काॅलेज प्रशासन ने उसे दूसरी काॅपी देकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी. वहीं, इसकी सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्राे बीएस राय ने केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य से पूरे मामले की जानकारी ली. प्राे राय ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. सूचना मिलते ही उन्हाेंने तत्काल प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक से बात करके पूरे मामले की जानकारी ली. प्राचार्य ने पहले ताे इंकार किया, फिर उन्हाेंने बताया कि एक छात्रा की शिकायत मिली ताे उसकी काॅपी छीन ली गयी. उसे दूसरी काॅपी देकर बाहर बैठाया गया था. प्राे राय ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं हाेगी. विवि के स्तर से सभी केंद्राें पर निगरानी रखी जायेगी. बता दें कि विवि की ओर से बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयाेजित की जा रही है. इसके लिए विवि मुख्यालय पर ही केंद्र बनाये गये हैं, ताकि कड़ी निगरानी में परीक्षा हाे सके. इसके बाद भी केंद्राें से गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel