[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर लापरवाही से हुई घटना, कार्रवाई की अनुशंसा

लापरवाही से हुई घटना, कार्रवाई की अनुशंसा

0
लापरवाही से हुई घटना, कार्रवाई की अनुशंसा

विषाक्त एमडीएम खाने से बीमार बच्चों के मामले में टीम ने की जांच प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार की दोपहर विषाक्त एमडीएम खाने से बीमार हुए दर्जनों बच्चों के मामले में गुरुवार को डीपीओ एमडीएम अमित कुमार और डीपीएम मो इमामुल हसन गुरुवार को विद्यालय पहुंच संयुक्त रूप से जांच की. जांच के क्रम में प्रधानाध्यापक रमेश राम, रसोइया और बच्चों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की. घटना को लेकर रसोइया को जमकर फटकार लगायी. प्रधानाध्यापक से एमडीएम निर्माण में लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की. बीइओ मंजू कुमारी को दिशा निर्देश दिया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो इमामुल हसन ने बताया कि घटना लापरवाही से घटित हुई है. घटना को लेकर रसोइया को चयनमुक्त करने व बीआरपी के वेतन में 20% की कटौती की अनुशंसा कर वरीय अधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है. एमडीएम निर्माण में लापरवाही के लिए प्रधानाध्यापक से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. मौके पर एमडीएम प्रभारी पारू एन एन नवेंदु, पैक्स अध्यक्ष सह ग्रामीण राजन कुमार ,शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे. पारु – पारु थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप एसएच 74 मुख्य सड़क पर बाइक सवार युवक ने झोला में रखे 51 हजार रुपये छीन फरार हो गया . इस मामले में पीड़ित थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी बिनोद कुमार राय ने थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया हैं. इस मामले में पीड़ित बिनोद ने बताया कि मैं अपने पिता जी के साथ पारु पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 51 हजार रुपए निकाल कर झोला में रख लिए और अपने बाइक में पेट्रोल भरवाने गोपाल पुर पम्प पर गए थे जब पेट्रोल डलवाकर निकल रहे थे तो सड़क पर पीछे से एक अपाचे पर सवार होकर आया झोला को छीनकर पूरब दिशा की ओर फरार हो गया . इस मामले मे थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel